पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढराना और बेरी से पकड़ी अवैध शराब

ढराना और बेरी से पकड़ी अवैध शराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावके मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। मंगलवार को इस अभियान के तहत पुलिस को ढराना गांव में अवैध शराब मिली।

विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब को पकड़ने की मुहिम के तहत बेरी थाना के गांव ढराणा में दबिश दी। डीएसपी धारणा यादव की अगुवाई में पुलिस ने छापामारी कर शराब की एक बड़ी खेप बरामद की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ढराणा गांव में अवैध शराब की ब्रिकी जारी है। इसी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गांव के ही निवासी रोशनलाल पुत्र भोलाराम के घर छापामारी की। पुलिस ने इस छापामारी के दौरान रोशनलाल के घर से 102 बोतल देसी शराब सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद की गई देशी शराब में 3 बोतल किन्नू की शराब, 48 संतरा, 22 अध्धे तथा 28 निप शामिल हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए रोशनलाल को अरेस्ट किया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं, बेरी में भी अभियान के तहत ही बेरी के भागलपुरी चौक पर भी डीएसपी धारणा यादव ने पुलिस बल के साथ एक देसी शराब के ठेके पर छापामारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस देसी शराब के ठेके पर अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। छापामारी के दौरान पुलिस को 490 बोतल देशी शराब के ठेके पर अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। कागजात चेक करने पर यहां देशी शराब का लाइसेंस मिला। डीएसपी धारणा यादव ने मौके पर एक्साइज विभाग की टीम को बुलाकर सारी बोतलें जब्त करा दीं। धारणा यादव का यह भी कहना है कि इस मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी वह अमल लाई जाएगी।

ठेकेदारनहीं दे सका जबाव

भागलपुरीचौक पर ठेके का संचालन कर रही अनिल एंड कंपनी इस मामले में कोई उचित जवाब नहीं दे पाई कि अंग्रेजी शराब उनके ठेके में कैसे मौजूद है, जबकि लाइसेंस देशी शराब बेचने का लिया गया है।

बेरी शराब फैक्ट्री की वीडियो रिकार्डिंग शुरू

जिलेकी बेरी में मौजूद एक मात्र शराब फैक्टरी की निगरानी भी जिला प्रशासन ने सख्ती से शुरू कर दी है। यहां शराब के उत्पादन और इसकी सप्लाई की वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है। प्रशासन इस बात को जांच रहा है कि शराब की खेप कहीं गलत तरीके से तो कोई नहीं ले जा रहा। डीसी डॉ. चंद्रशेखर के अनुसार बेरी की शराब फैक्टरी की निगरानी के लिए अफसरों की टीम को भी समय-समय पर भेजा जा रहा है।

^विधानसभा चुनाव