पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन 24 को

मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन 24 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी | नष्टफसलों का मुआवजा मिलने पर बेरी के किसान एसडीएम कार्यालय के सामने 24 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय बेरी की अनाज मंडी में बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जयप्रकाश बेनीवाल ने की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2012-2013 की फसलों का बीमा प्रशासन द्वारा किया गया था। को-आपरेटिव सोसायटी से जिन किसानों ने कर्ज लिया था उन सभी किसानों के खाते से 240 रुपए बिना बताए काटे गए हैं। इससे किसानों में रोष बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बीमा कंपनी द्वारा बेरी ब्लॉक के किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में नष्ट हुई खरीफ 2012-2013 की फसलों का बकाया मुआवजा जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। मुआवजा मिलने की सूरत में 24 सितंबर को बेरी एसडीएम कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर संगठन के उप प्रधान जितेन्द्र सह सचिव बिजेंद्र शर्मा, शीलक राम, राज, सत्यनारायण मौजूद रहे।