- Hindi News
- नेताओं के चुनावी खर्चे पर गंभीरता रखें अफसर
नेताओं के चुनावी खर्चे पर गंभीरता रखें अफसर
विधानसभाचुनाव के मद्देनजर बनाई गई विभिन्न निगरानी टीमों को चुनाव के दौरान गंभीरता बरतने की बात कही गई है। खासकर नेताओं के चुनावी खर्चे पर नजर रखने हिदायत दी गई है।
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर ने चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी रूप से चुनाव आयोग के नियमों की अवहेलना करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम में फ्लाइंग स्क्वायड के साथ-साथ चुनावी खर्च नियंत्रण टीम के सदस्यों को डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि वे अपने विभागीय कार्यों से बढ़कर अब निर्वाचन प्रक्रिया में सजग भागीदारी निभाएं ताकि मौजूदा विधानसभा चुनाव शांतिप्रिय, निष्पक्ष पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकें।
उन्होंने कहा कि स्टेटिकल सर्विलेंस टीमें भी तुरंत प्रभाव से नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग करनी शुरू करें, ताकि किसी भी रूप से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कोई भी राजनैतिक दल अथवा उम्मीदवार कर पाएं। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में कोई राजनैतिक दल अथवा उम्मीदवार निर्धारित चुनाव खर्च से अधिक राशि का प्रयोग कर पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठकमें ये रहे मौजूद
इसमौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं बादली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी जगदीश शर्मा, झज्जर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डा.सतेंद्र दूहन, बेरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम विजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पंकज सेतिया, सीटीएम बिजेंद्र सिंह, डीडीपीओ विशाल कुमार मौजूद रहे।
झज्जर. जहांआरास्टेडियम में अफसरों को चुनाव संबंधी निर्देश देते डॉ.चंद्रशेखर।