- Hindi News
- बिरधाना मोड़ पर 5 घंटे में दो हादसे, तीन मौत, छह घायल
बिरधाना मोड़ पर 5 घंटे में दो हादसे, तीन मौत, छह घायल
दुजानापुलिस चौकी क्षेत्र के बिरधाना मोड़ पर सोमवार को पांच घंटे के अंतराल में दो सड़क हादसे हुए। एक ही स्थान और और एक जैसे ही प्रकार यानी तेज रफ्तार के कारण हुए सड़क हादसे ने तीन जिंदगी छीन ली, जबकि एक अन्य घटना में दो मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इनमें पंजाब के संगरूर निवासी डॉ. प्रभात भी हैं।
तेजरफ्तार बनी तीन दोस्तों का काल
बेरी। झज्जरके ही गांव बिरधाना का राजबीर पुत्र छोटूराम, दुजाना का नफे सिंह पुत्र माई लाल इसी गांव का नत्थू पुत्र भोला राम बाइक संख्या एचआर 14के, 2446 से किसी काम से सोमवार को झज्जर आए थे। वे अपना काम निपटाने के बाद जब वापस गांव की ओर लौट रहे थे तो बिरधाना मोड़ के पास ही पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक चालक ने लापरवाही इनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के तुरंत बाद यह तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोटों के चलते राजबीर नफे ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में राहगीरों ने हादसे में घायल हुए तीसरे व्यक्ति नत्थे को उपचार के लिए जब रोहतक पीजीआई ले जाना चाहा तो बीच रास्ते ही नत्थू ने भी दम तोड़ दिया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुजाना पुलिस चौकी के इंचार्ज विवेक मौके पर पहुंचे। आरोपी चालक के खिलाफ तेज गति से लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
बिरधानामोड़ पर तेज गति से जा भिड़ी दो कारें
सोमवारदोपहर ढाई बजे के करीब दो कारें तेज गति से एक दूसरे से जा भिड़ीं। एक कार में गोहाना निवासी सुमित, उनके पिता सुरेश, मां शीला, प|ी सुमन और दो बच्चे हर्षिता अजित थे। सीने में लगी चोट से कराहते हुए सुमित ने बताया कि वो धारूहेड़ा अपनी रिश्तेदारी गया था। वापस गोहाना की ओर वो अपनी कार से रहा था। खुद ही कार चला रहे सुमित ने बताया कि उसे नहीं मालूम कि एकाएक क्या हुआ।
तेज धमाका हुआ और आंखों के सामने अंधेरा छा गया। घटना में सभी लोगों को चोट आईं। वहीं दूसरी कार जो टकराई उसमें फंसे दंपती की पहचान संगरूर निवासी डॉ. प्रभात और उनकी प|ी सीमा के रूप में हुई। इनमें सीमा की हालत ज्यादा खराब है। बताया गया कि डॉ. प्रभात दपंती गुड़गांव से रहे थे तभी ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर डॉ. प्रभात के झज्जर निवासी परिचित अस्पताल आए और घायल दपंती को मेदांता अस्पताल