पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होश में आए व्यापारी, बोले कुछ खिलाकर लूटा गया

होश में आए व्यापारी, बोले कुछ खिलाकर लूटा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुछ युवकों ने दोस्ती कर खाने में मिला दिया नशीला पदार्थ

बेरीके पशु मेले में रविवार को बेहोश मिले यूपी के 9 पशु व्यापारियों को सोमवार सुबह होश गया। सभी ने एक-एक करके पुलिस में बयान दिए। उन्होंने बताया कि कुछ अनजान लोगों ने उनसे पहले दोस्ती गांठी फिर बातों ही बातों में कुछ खिला दिया। इससे वे बेहोश हो गए। जांच करने पर पता चला कि किसी की जेब से एक लाख तो किसी की जेब से 50 हजार रुपए गायब हैं।

इस तरह 24 घंटे बाद फूड प्वाइजनिंग से अचेत हुए यूपी के व्यापारियों से लूट का खुलासा हुआ है। पशु खरीदने आए व्यापारियों से पैसा लूटने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा उन्हें घटिया प्रकार का भोजन परोसा था जिसके चलते उनकी हालात बिगड़ी। पीजीआई में इलाज के बाद व्यापारियों ने अपनी आपबीती का खुलासा किया।

पशुमेले में खरीद के लिए आए थे व्यापारी

बतादें कि रविवार को बेरी में नवरात्र मेले के साथ लगे पशु मेले में यूपी से खरीद फरोख्त करने पहुंचे व्यापारी प्रदीप पुत्र रामजीलाल, रामनिवास, सुरजीत पुत्र मेहरा लाल, जालिम सुपुत्र रामबीर सिंह, पप्पू, सबीर, मिश्रीलाल, बंगाली लटूरी की हालात काफी खराब हो गई थी तब उन्हें बेरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में सभी को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। हालांकि पुलिस ने उस समय भी व्यापारियों से बात करनी चाही, लेकिन बेहोशी के कारण पुलिस बयान नहीं ले सकी। अब सोमवार को कुल 9 व्यापारियों में से पप्पू के अतिरिक्त सभी आठ लोगों को पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया।

लूट हुए व्यापारियों ने बताया कि शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने मेले में ही उनके साथ बैठकर उन्हीं का खाना खाया। फिर धीरे-धीरे दोस्ती का हाथ बढ़ाया। शनिवार देर शाम उन्हीं अज्ञात लोगों ने इन व्यापारियों को खाना खिलाया। इसके बाद ये सभी 9 व्यापारी फूड प्वाइजनिंग के कारण बेहोश हो गए थे। व्यापारियों ने बताया कि कपड़ों की अलग-अलग जेब में कुल 25 हजार रुपए थे उसमें से एक जेब में रखे एक हजार ही गायब मिले। वहीं व्यापारी जालिम की जेब में कुल एक लाख 75 हजार रुपए में से मात्र 24 हजार 735 रुपए ही मिले। व्यापारी प्रमोद के पास घटना के समय कुल एक लाख 42 हजार रुपए थे, जबकि बेहोशी से होश में आने के बाद उसके सभी रुपए गायब मिले। उधर, पशु व्यापारी मिश्री लाल की जेब से कुल एक लाख 10 हजार रुपए थे जो सभी गायब मिले। व्य