आवाज बुलंद करेंगे जिलेभर के विकलांग
अपनेहक की लड़ाई के लिए 2 अक्टूबर को नवजीवन विकलांग सेवा समिति की अगुवाई में जिले भर के विकलांग एकत्रित होंगे।
समिति सचिव रामबीर बेरी ने बताया कि शहर के श्रीराम पार्क में विकलांगों की होने वाली बैठक की अध्यक्षता होशियार सिंह प्रधान कृष्ण कुमार संयुक्त रूप से करेंगे। समिति सदस्यों ने बताया कि सरकारी स्थानीय निकायों में विकलांग कोटे पर भर्ती करने के आदेश जारी होने के बाद आज तक भी विकलांगों को रोजगार नहीं मिला है।
जिसके चलते विकलांगों में सरकार प्रशासन के प्रति रोष है। अपने हक की लड़ाई के लिए जिले भर के विकलांग एकत्रित होंगे और महात्मा गांधी जयंती मनाने के बाद अपने अधिकार की आवाज उठाएंगे।