पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाला पकड़ा

जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाला पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरीथाना इलाका में हुए फायरिंग के मामले में बेरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अनिल कुमार पुत्र मांगेराम निवासी बैठान पाना बेरी ने थाना बेरी में मामला दर्ज कराते हुए बयान दिया था कि 30 अगस्त की शाम को जब वह बाकरा मोड़ पर केबल चेक करने के लिए गया था और उसका एक साथी भी उसके साथ था वो जैसे ही बाकरा मोड़ पर पहुंचे इतनी देर में एक कार आकर रुकी और तीन नौजवान कार से उतरे और दो मोटर साइकिलों से दो तीन लड़के अाए।

उन्होंने केबल की डोरी काटने की बात कहते हुए हमारे ऊपर फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे दाहिने पैर के घुटने के ऊपर और दूसरी गोली बाएं पैर की पिंडली में जा लगी। हादसे के बाद शोर मचाने पर सभी आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद घटना की जानकारी पुिलस को दी गई। बेरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी सोनू निवासी चुल्याण पाना बेरी को गिरफ्तार करके झज्जर अदालत में पेश किया। आरोपी को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।