पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सावधान! धुंध में खतरनाक हो जाता है दुजाना चौक

सावधान! धुंध में खतरनाक हो जाता है दुजाना चौक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरीसे कलानौर की ओर जाने वाले लिंक रोड पर मौजूद दुजाना चौक धुंध में सबसे खतरनाक मार्ग बन जाता है। यहां मौजूदा समय में भी देर शाम को धुंध का असर देखा जा रहा है।

दुजाना चौक पर जिला प्रशासन ने भी अंडर पास बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा सिलानी बाईपास पर भी अंडर पास बनाए जाने का प्रपोजल है। इन दोनों चौकों के अलावा शहर भर के सड़क मार्गों पर जिला प्रशासन ने धुंध को देखते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी उपाय करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

दुजाना चौक बेरी-कलानौर का लिंक रोड है। यहां चारों तरफ हैवी व्हीकल दिन-रात दौड़ते हैं। आए दिन वाहनों की भिड़ंत होना आम बात है। पुलिस के लिए भी ये चौक सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। बीते एक साल में इस चौक पर हुए सड़क हादसों में 20 लोग मारे गए हैं और 10 से 15 दुधारू जानवर अपाहिज हो चुके हैं। इसी प्रकार नेशनल हाईवे का सिलानी गांव बाईपास चौक भी सड़क सुरक्षा के हिसाब से अतिसंवेदनशील बना हुआ है। यहां भी आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। बीते एक साल में 12 मौत यहां हो चुकी हैं। अक्टूबर माह में एक युवक की मौत के बाद तो ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। इसके बाद प्रशासन को यहां ब्रेकर लगाना पड़े।

{राष्ट्रीय राजमार्ग-71 और 10 पर फ्लाई ओवर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में संकेत चिन्ह रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।

{जिले से गुजरने वाली सभी सड़कों पर सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर लगे,सभी सड़कें दुरुस्त होनी चाहिए।

{राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात के समय प्रकाश की व्यवस्था सही होनी चाहिए।

{हाईवे से जुडऩे वाले सभी संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था होनी चाहिए।

{नेशनल हाईवे-10 पर हादसों की रोकथाम के लिए रोहद मोड़ बने अवैध कट को तुरंत बंद किया जाए।

{रोडवेज की सभी बसों पर धुंध से पहले फॉग लाइट लगाई जाए। पासिंग के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाएं।

बेरी. बेरी-कलानौरलिंक रोड पर दुजाना चौक यहां सरपट गति से वाहन दौड़ते रहते हैं।