- Hindi News
- जलभराव का जायजा लेने पहुंची प्रशासन की टीम
जलभराव का जायजा लेने पहुंची प्रशासन की टीम
बेरीके पहाड़ीपुर गांव और मातनहेल के अकहेड़ीमदनपुर गांव में जलभराव पर बाढ़ जैसे हालात का निरीक्षण करने सोमवार को प्रशासन की टीम पहुंची। इस संबंध में दैनिक भास्कर ने सोमवार के अंक में समाचार प्रकाशित किया था। इसमें ग्रामीणों की समस्या के साथ बताया गया था कि दोनों गांवों में जोहड़ का पानी ओवर फ्लो होकर गांव की कुछ गलियों, घरों प्लाटों में भर गया है।
इस स्थिति के बाद पहाड़ीपुर बस्ती के रास्ते में भरे पानी को निकलवाने के लिए प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए। सोमवार को प्रशासन की तरफ से बीडीपीओ राजपाल चहल ने बस्ती का दौरा किया। बता दें पहाड़ीपुर के वाल्मीकि बस्ती के रास्ते में पानी भरने की शिकायत ग्रामीणों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से की थी। सोमवार दोपहर बाद खंड पंचायत अधिकारी राजपाल के नेतृत्व में ग्राम सचिव ग्राम पंचायत के सरपंच पंचों ने दौरा किया। दौरे में पंचायत अधिकारी ने दावा किया कि पिछले साल भी इस रास्ते को ठीक करवाया गया था। इस समस्या को जल्द ही दूर करवाया जाएगा।
^पहाड़ीपुर की हरिजन बस्ती के घरों में पानी घुसा है। यहां जिस रास्ते में पानी है। वह जोहड़ के किनारे है। इसको निकलवाने के लिए पंप की व्यवस्था कर दी है। हालांकि बस्ती का दूसरा रास्ता बिल्कुल ठीक है। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं रही है।
राजपालचहल, बीडीपीओ,बेरी।