- Hindi News
- चुनावी चेकिंग में धरा गया लूट 307 का आरोपी
चुनावी चेकिंग में धरा गया लूट 307 का आरोपी
विधानसभाचुनाव के चलते चल रही चेकिंग अभियान में सीआईए की टीम के हाथ एक अपराधी आया है। इसके पास से पुलिस ने अवैध हथियार जब्त किया है। यह युवक बेरी में हुए झगड़े में 307 का आरोपी है। साथ ही दो बार की लूट में भी शामिल रहा है। आरोपी की पहचान भैंसरु खुर्द निवासी पवन पुत्र दलवीर के रूप में हुई है।
घटना के अनुसार सीआईए झज्जर की टीम विगत-दिवस सांपला बाईपास पर नाका लगाए हुई थी। चुनाव को देखते हुए चल रही विशेष चेकिंग में हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही थी। तभी एक युवक यहां से गुजरा। उसे पूछताछ के लिए पकड़ा तो तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का अवैध हथियार मिला। पवन से जब पूछताछ हुई तब खुलासा हुआ कि बेरी में 2 जुलाई को फायरिंग और झगड़े का वह मुख्य आरोपी है। इसमें बहराणा निवासी देवेंद्र पुत्र दिलीप सिंह को गोली लगी थी। सीआईए टीम ने पवन को सोमवार को अदालत में पेश किया।