पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने किया अग्रोहा धाम का भ्रमण

विद्यार्थियों ने किया अग्रोहा धाम का भ्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | आदर्शहाई स्कूल भूना के 4 दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने अग्रोहा धाम का भ्रमण किया और खूब मौज मस्ती की। स्कूल के मुख्याध्यापक धर्मपाल गोयल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक इमारतों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और धाम में बनी विशाल गुफा का भी भ्रमण किया। बच्चों ने नोका विहार झूलों का भी जमकर आनंद लिया। श्री गोयल ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान अवश्य होना चाहिए और देश की धरोहर ऐतिहासिक इमारतों के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंनें कहा कि भारतीय संस्कृति से रूबरू होना भी शिक्षा की ही एक अंग है, इसलिए बच्चों को देश-प्रदेश बारे अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करना चाहिए। श्री गोयल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सन फ्लावर हाऊस जैसमिन हाऊस के अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क भ्रमण करवाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक खेल गतिविधियों में भी अग्रणी रहने का जज्बा मिले। इस अवसर पर सागर बिश्नोई, विरेंद्र ठकराल, हरपिंद्र सिंह, मंजू मंडा, जसपाल कौर भावना रानी आदि ने भी विद्यार्थियों को ऐतिहासिक भ्रमण करवाया।

भ्रमण के दौरान अग्रोहा धाम में समूह चित्र खिंचवाते हुए आदर्श हाई स्कूल के विद्यार्थी स्टॉफ सदस्य।