पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाणी भोजराज में बिजली गिरने से उपकरण जले

ढाणी भोजराज में बिजली गिरने से उपकरण जले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | गांवढाणी भोजराज में आसमानी बिजली गिरने से तीन घरों में रखे इन्वर्टर, फ्रिज, टेलीविजन अन्य सामान जल गए। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि आसमानी बिजली से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गांव ढाणी सांचला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को जोरदार बरसात हो रही थी और इसी दौरान आसमानी बिजली उसके घर की छत पर लगे केवल वाले एम्पलीफायर पर गिर गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाका सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और स्थिति का जायजा लिया। आसमानी बिजली गिरने से प्रदीप कुमार की एलईडी, इन्वर्टर, टेलीविजन तथा फ्रिज सहित कई उपकरण जल गए, जबकि साथ लगती दुग्ध डायरी के संचालक राकेश की दुकान में पड़ा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नंद लाल के घर में रखी एलसीडी तथा दिवान चंद के घर का टेलीविजन जल गया।