पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को सुविधाएं देने के साथ ध्यान भी रखें: करुणागिरी

बच्चों को सुविधाएं देने के साथ ध्यान भी रखें: करुणागिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओंको भारतीय संस्कृति से नहीं भटकना चाहिए। क्योंकि वर्तमान में पश्चिमी संस्कृति हावी हो रही है। जो समाज राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। यह बात मंगलवार को बाबा राणाधीर मंदिर में आयोजित श्रीमदगवत कथा के दूसरे दिन साध्वी करूणागिरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुख सुविधा देने के साथ-साथ उन पर ध्यान भी रखे।

क्योंकि बच्चों को अधिक जेब खर्च देने से गलत रास्ते को भी अपना लेते हैं। इसलिए उनकी देख-रेख करना भी जरूरी है। साध्वी ने कहा कि आज गाय बुर्जुगों की अनदेखी के कारण कई इंसान दु:ख संकट झेल रहे हैं। इसलिए घर में गाय का पालन-पोषण तथा बुर्जुगों की सेवा करनी चाहिए। क्योंकि मां-बाप की सेवा से बढ़कर कोई भी तीर्थ स्थान नहीं है। सनातन धर्म के ग्रंथों में परिवार के बारे में अच्छी-अच्छी बाते लिखी गई हैं। जोकि हम आने वाली पीढियों को नहीं दे रहे।

इस अवसर पर समिति के प्रधान ओमप्रकाश धारनिया, अनिल सोनी, पूर्व सरपंच ज्ञान चन्द परूथी, किशन चंद महता, रामगोपाल गिरधर, नन्द लाल कंबोज, राजु गिरधर, संजय गिरधर, पम्मा परूथी, राकेश मदान, महेंद्र कंबोज, राजेंद्र शर्मा, मुन्शी कंबोज, मास्टर विरेंद्र शर्मा, मास्टश्र मंगलसैन, हरविन्द्र बागड़ी, मोहन लाल बागड़ी, महाबीर सिंह, बलजीत सोनी, अशोक एलावादी, सुरेश कंबोज, रमेश कंबोज, बिट्ट कंबोज मौजूद थे।

भूना। बाबा राणाधीर मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु।