- Hindi News
- सालासर धाम के यात्रियों के लिए लगाया शिविर
सालासर धाम के यात्रियों के लिए लगाया शिविर
भूना | राजस्थानके सालासर धाम जाने वाले भक्तों के लिए श्री बजरंग साइकिल यात्रा संघ भूना के तत्वावधान में मोची रोड़ पर सुविधा शिविर लगाया गया है। यहां यात्रियों के लिए पूरे दिन भंडारा 24 घंटे जलपान सेवा का आयोजन 3 अक्टूबर तक लगातार किया जाएगा। शनिवार को हवन यज्ञ करके भंडारे का शुभारंभ संघ के प्रधान पप्पू बिश्नोई ने किया। श्रद्धालुओं ने बाबा बजरंग बली के जयकारों के साथ हवन यज्ञ में अपनी -अपनी आहुति डाली। संघ के संस्थापक सुरेंद्र पेंटर ने बताया कि सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिविर लगाया गया है। कार्यक्रम में महेंद्र सारड़ीवाल, कुलदीप सिंह, सोनू सोनी, प्रवीन लीखा, भजन लाल कंबोज, राजेंद्र जाखड़, अशोक कंबोज, गुलशन नागपाल, देसराज कंबोज, सुभाष जाखड़ गुलशन गोयल भी मौजूद थे।
भूना। मोची रोड़ पर सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 6 दिवसीय भंडारे का हवन यज्ञ के द्वारा शुभारंभ करते पप्पू बिश्रोई।