- Hindi News
- पोल से टकराने के बाद कैंटर पर गिरा ट्रांसफार्मर
पोल से टकराने के बाद कैंटर पर गिरा ट्रांसफार्मर
पंजाबनेशनल बैंक के पास बुधवार रात कैंटर बैक होते समय पोल से टकरा गया। इससे ट्रांसफार्मर कैंटर के डाले में गिरा। इसके बाद कस्बे की सप्लाई बाधित हो गई। कैंटर चालक की लापरवाही के खिलाफ निगम के उपमंडल अधिकारी शमशेर सिंह ने कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दी है।
बुधवार देर रात जाब नेशनल बैंक के पास अपनी कैंटर को पीछे कर रहा था। लेकिन सड़क के किनारे पोल पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। अंधेरे में नजर आने के कारण चालक से कैंटर पोल से टकरा गया। इसके कारण ट्रांसफार्मर कैंटर के डाले में जा गिरा। कैंटर चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया है। परंतु वार्ड के दर्जनों लोगों ने ट्रांसफार्मर का जमीन पर बिखर रहे तेल को हाथों-हाथ बर्तनों में डालकर ले गए। ट्रांसफार्मर गिरने से विद्युत निगम को करीब 60 हजार से भी अधिक नुकसान हुआ है। निगम के कनिष्ठ अभियंता धर्मपाल ने बताया है कि आरोपी अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ एसडीओ की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई के लिए लिखित पत्र दिया गया है।
20घंटों से बंद है बिजली
ट्रांसफार्मरके गिरने के कारण करीब 20 घंटे बिजली बाधित रही। तीन वार्डों में पूरी रात बिजली नहीं आई। देर शाम तक ट्रांसफार्मर को दोबारा से दुरुस्त करने का काम जारी रहा। निगम के जेई धर्मपाल ने बताया कि दर्जनों फोरमैन लाइनमैन बुधवार की रात्रि से ही बिजली सप्लाई ठीक करने के लिए लगे हुए थे।
बिजली के पोल से टकराने के बाद कैंटर के डाले में गिरा पड़ा ट्रांसफार्मर।