- Hindi News
- चहेते किसानों को यूरिया बांटने का आरोप लगाया
चहेते किसानों को यूरिया बांटने का आरोप लगाया
भूना | किसानोंने भूथनकलां पैक्स के अधिकारियों पर मिनी बैंक हसंगा की निर्धारित कोटे की यूरिया खाद को बुधवार रात को ही चहेते किसानों को बांटने का आरोप लगाया है। इसे लेकर गुरुवार दोपहर भूथन कलां, भूथन खुर्द, हसंगा खेड़ा वाले के सैकड़ों लोगों ने खाद वितरण के हुए पक्षपात के खिलाफ भूथन कलां पैक्स पर हंगामा किया। हालांकि अधिकारियों ने खाद वितरण की बात को सिरे से खारिज किया है।
किसानों ने आरोप लगाया कि भूथन कलां पैक्स पर कुछ किसानों को खाद बांटी गई। यह काम बुधवार रात को ही किया गया। इससे पहले बुधवार सुबह तो हर किसान को पांच बैग यूरिया दी गई। रात को मिनी बैंक हसंगा के कोटे में आई यूरिया खाद का ट्रक गांव खेड़े वाले के पास चहेते किसानों को वितरण कर देने की अफवाह फैल गई। सैकड़ों किसान वीरवार को एकत्रित होकर भूथन कलां पैक्स पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ हंगामा भी किया। पैक्स के सेल्जमैन छबीलदास, भूप सिंह, रिसाल सिंह आदि ने प्रदर्शनकारी किसानों को शांत किया तथा बताया कि ये सब झूठी अफवाहें हैं। उन्होंने रिकार्ड के अनुसार प्रति किसान को पांच यूरिया खाद के कट्टे दिए जाने तथा हसंगा मिनी बैंक के नाम कोई भी ट्रक आने की तस्वीर को स्पष्ट किया।