पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाणी गोपाल के पंच कश्मीरी लाल बने कार्यवाहक सरपंच

ढाणी गोपाल के पंच कश्मीरी लाल बने कार्यवाहक सरपंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | गांवढाणी गोपाल में सरपंच लीलू राम की दुर्घटना में हुई मौत के बाद पंचायती विभाग के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर पंचों में से सर्वसम्मति से पंच कश्मीरी लाल को कार्यवाहक सरपंच चुन लिया है। इस पर ढाणी गोपाल के सभी पंचों ने कश्मीरी लाल के नाम का प्रस्ताव रखा। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंद्र सिंह लाखा, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी देसराज कंबोज ग्राम सचिव राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में कश्मीरी लाल को ढाणी गोपाल का कार्यवाहक सरपंच का पदभार सौंप दिया है। इस संबंध में ग्राम सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के विकास कार्य लीलू राम सरपंच के निधन के बाद बंद पड़े थे। जिसको लेकर पंचों में से ही एक को जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब यह है कि सरपंच लीलूराम का गांव ढाणी माजरा के पास कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था।