ढाणी गोपाल से बैजलपुर तक की सड़क खराब
ढाणीगोपाल से बैजलपुर की सड़क खस्ता हालत में है। जिसको लेकर लोग बेहद परेशान हैं। सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड की ओर से किया गया था, लेकिन कुछ ही वर्षों में सड़क पर पत्थर निकलकर बाहर गए हैं। जिससे बैलगाड़ी के साथ-साथ वाहनों का भी गुजरना मुश्किल बना हुआ है।
पशुओं के पैरों के खुर जख्मी होने के कारण किसान परेशान है। बैजलपुर निवासी शेर सिंह, राजेंद्र सिंह, बीर सिंह, रामनिवास, बंसी लाल, रामस्वरूप, भजन लाल आदि ने बताया कि सड़क बने हुए कुछ ही वर्ष हुए हैं। अधिकारियों ने सड़क निर्माण पर ध्यान नहीं दी।
इसमें सामग्री का उपयोग ठीक तरीके से नहीं किया गया, जिसकी वजह से बजरी उखड़ गई है। ढाणी गोपाल बैजलपुर के लोगों ने उच्चाधिकारियों से सड़क समस्या समाधान के लिए मांग की है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को भी बैजलपुर आगमन पर ज्ञापन सौंपा था, लेकिन समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भूना। गांव ढाणी गोपाल से बैजलपुर की बदहाल सड़क की स्थिति