सभी के सहयोग से बनेगा नशामुक्त समाज: एसपी
एसपी ओपी नरवाल ने ग्रामीणों को संबोधित किया
भास्करन्यूज | भूना
नशेका कारोबार करने वाले लोगों का गांव में सामाजिक बहिष्कार करने के लिए ग्रामीणों को पहल करनी होगी। तभी ही गांव को नशामुक्त बनाया जा सकता है। यह बात पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने गांव बैजलपुर ढाणी गोपाल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। बैजलपुर में नवनिर्वाचित सरपंच शमशेर सिंह रंगा ढाणी गोपाल में पूर्व सरपंच हनुमान सिंह पूनिया ने अध्यक्षता की।
मंच का संचालन रामभगत ढाका मास्टर रामकुमार शर्मा ने किया। एसपी नरवाल ने कहा कि गांवों में करियाणों की दुकान पर बिकने वाली शराब पूर्ण रूप से बंद होगी। अगर कोई व्यक्ति फिर भी गांव के सार्वजनिक स्थल एवं गलियों में शराब की तस्करी करता है तो उसके खिलाफ तुरंत शिकायत करे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना नशा मुक्ति अभियान को पूरी तरह से सफल नहीं हो सकता। इसलिए हर गांव में युवाओं को आगे आकर नशा जैसी बुराई का फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएं। एसपी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान विदेशों में भी जानी जाती है। इसलिए भारतीय युवाओं को पश्चिमी संस्कृति से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर बैजलपुर के पूर्व सरपंच प्रभू दयाल ओला, रामचंद्र, भगत राम ढाका, जगदीश नंबरदार ढाणी गोपाल, हवा सिंह, रामकुमार, बजरंग, बलजीत सिंह, रोहताश, राहुल, मनोज कुमार, कार्यवाहक एसएचओ भाल सिंह आदि मौजूद थे।
गांव ढाणी गोपाल में नशे से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करते एसपी नरवाल।