सस्पेंड किए गए कर्मचारियों के समर्थन में निगम के विरुद्ध प्रदर्शन
भूना | बिजलीघर भूना के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के सब यूनिट प्रधान सत्यवान वर्मा ने की। संचालन सुनील कुमार ने किया। बिजली तालमेल कमेटी भूना के आहवान पर निगम द्वारा अनुचित रूप से सस्पेंड किए गए कर्मचारियों के समर्थन में निगम के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें विद्युत निगम के सभी कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग यूनियन के जिला प्रधान रणधीर सिंह रंगा, पवन मैडल, शमशेर पूनिया, बंसीलाल आदि नेताओं ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक हमारे निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता तब तक ये विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि जल्द सुनाई नहीं हुई तो यह आंदोलन हड़ताल का भी रूप धारण कर सकता है। इस मौके पर कृष्ण कुमार महरा, मदन लाल, रोहताश कुमार आदि कर्मचारियों ने भी संबोधित किया।
बिजली घर भूना के कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग