पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को खर्च का ब्यौरा देने के आदेश
खंडविकास एवं पंचायत अधिकारी ने पंचायत आम चुनाव में पंचायत समिति भूना, सरपंच पंच पद के प्रत्याशियों को खर्चा फाइल जमा करवाने के लिए लिखित नोटिस दिए हैं। उन्होंने नोटिस में चुनाव प्रत्याशियों का ध्यान आकर्षित करते हुए लिखा है कि आप द्वारा अभी तक अपने चुनाव खर्च का विवरण प्रस्तुत नहीं किया है।
जो कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के 30 दिन के अंदर-अंदर प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। 16 फरवरी तक चुनावी खर्चे का विवरण खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय भूना में देना जरूरी है। अन्यथा इसके लिए चुनाव प्रत्याशी स्वयं जिम्मेवार होंगे। गौरतलब यह है कि अभी तक 29 सरपंचों 233पंचों तथा 20 पंचायत समिति सदस्यों ने खर्चा विवरण जमा नहीं करवाया है जबकि पराजित प्रत्याशियों को भी चुनाव खर्च का विवरण देना अति जरूरी है। अन्यथा भविष्य में चुनाव लडऩे से भी वंचित रह सकते हैं।