महापरोपकार दिवस समारोह आज
भूना | संतशाह सतनाम सिंह महाराज का गुरुगद्दी माह समारोह रविवार को नालंदा गर्ल्स कॉलेज में होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा की जाएगी। डेरा प्रेमी राय सिंंह इंसां ने बताया कि नामचर्चा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। शाह सतनाम सिंह ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग नौजवान समिति के सदस्यों की भी ड्यूटी लगाई गई है।