पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्मशान भूमि का गेट और गुरुद्वारे से सीमेंट चोरी

श्मशान भूमि का गेट और गुरुद्वारे से सीमेंट चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | गांवखेडे़वाला में मंगलवार रात्रि चोरों ने शमशान भूमि गुरुद्वारा में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना गांव निवासी नेब सिंह गुरबाज सिंह ने पुलिस को लिखित में दी है। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात लोग शमशान भूमि में लोहे का नया गेट उतार कर ले गए जिसकी कीमत करीब 15-20 हजार रुपये थी। वहीं गुरुद्वारा से आधा दर्जन सीमेंट के कट्टे तथा बच्चों के लिए रखे गए हजारों रुपये के जिम के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गांव के सरपंच मेवासिंह लांबा ने मौके पर पहुंचकर चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद गांव में पुलिस को बुलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने पिछले दिनों खेतों में ट्यूबवेलों से तांबे की तारों को भी चोरी कर लिया था। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर खेडा़ के लोग दहशत में हैं। लोगों ने शमशान भूिम जैसे धािर्मक स्थल से चोरी की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।