पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकीदार के घर में घुसकर बोला हमला, 5 लोग घायल

चौकीदार के घर में घुसकर बोला हमला, 5 लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | गांवरायपुर ढाणी में पुरानी रंजिश को लेकर चौकीदार ईश्वर सिंह के घर पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में देशराज भगवान दास की हालात गंभीर होने के चलते उन्हें अग्रोहा मैडिकल रैफर किया गया है। पुलिस ने मामले बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में ढाणी रायपुर निवासी चौकीदार ईश्वर सिंह ने बताया कि उसके घर में मंगलवार रात साधु राम, रामा, होशियार सिंह, जय सिंह, ताना राम, सुनील तरसेम तथा जोगिन्द्र इत्यादि ने उनके घर में घुसकर लाठियों से हमला कर दिया। उपरोक्त लोगों के हमले में देशराज, भगवान दास, अमीचन्द, रमेश रवि को काफी चोटें आई हैं।