पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंबोज बिरादरी को उसका हर हक दिलाएंगे: कर्ण

कंबोज बिरादरी को उसका हर हक दिलाएंगे: कर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया के चुनाव प्रचार के दौरान यहां कंबोज धर्मशाला में कर्ण चौटाला ने कहा है कि कंबोज बिरादरी को सत्ता आने पर उनका हर हक दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन, पूर्व सरपंच मांगेराम कंबोज ने अपने समर्थक परिवारों सहित कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पंहुचे सिरसा लोस प्रभारी कर्ण चौटाला ने मांगेराम कंबोज अन्य परिवारों को विधिवत रूप से संगठन की सदस्यता दिलाई।

पार्टी प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया ने उन्हें विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव उपरांत बड़े जनसमर्थन की बदौलत यदि वे विधानसभा में पहुंचे और प्रदेश में इनेलो की सरकार बनी तो कंबोज बिरादरी के हर हक की लड़ाई को अपना बनाकर उसे निर्णायक जरूर बनाएंगे। वहीं प्रभारी कर्ण चौटाला ने कहा कि कंबोज बिरादरी ने इनेलो प्रत्याशी को एक बड़े बदलाव की दिशा में अग्रसर करने के लिए जो पहल की है, उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।

बलवान के भाई ने मांगे वोट

इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया के समर्थन में बीघड़ रोड़ स्थित काठ मंडी में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बलवान के भाई सुरेश दौलतपुरिया बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इसके अलावा शहर के कई इलाकों गांव खाराखेड़ी में भी कई लोगों ने सुरेश की मौजूदगी में बलवान को समर्थन देने की घोषणा की।

इनेलो प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन कर्ण चौटाला अन्य।