भूना में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल हुए
राजकीयप्राथमिक पाठशाला भूना में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जबकि बीईईओ मदन लाल विशिष्ट अतिथि थे। खंड के 54 स्कूलों के सैकडों खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
कब्बडी, खो-खो, कुश्ती, शतरंज, योगासन, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ सांस्कृतिक कार्यक्रम की दर्जनों टीमें प्रतियोगिता में पहुंची। इस मौके पर मंच का संचालन मास्टर पंकज पसरीजा ने किया। कार्यक्रम में मास्टर जुगती राम, राजकुमार, अनूप सिंह, आलोक बंसल, रोहताश कुमार, संजीव कुमार, हरपाल सिंह, बलवंत सिंह, अजय कुमार आदि अध्यापक भी मौजूद थे।
खो-खो में जांडली कलां की लड़कियों ने मारी बाजी
खंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता में नहला स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता में लहरियां स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। वहीं धौलू स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में जांडली कलां की टीम प्रथम धौलू स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।