स्वदेशी अपनाओ, देश अपनाओ
गुरूद्रोणाचार्य कालेज आफ एजुकेशन भूना में शुक्रवार को स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का आयोजन किया गया। जिसमें स्वदेशी जागरण मंच राजस्थान, मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश के प्रभारी सतीश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वहीं मंच के दिल्ली हरियाणा प्रभारी कमलजीत सिंह विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाला कुंदन लाल मैमोरियल सोसायटी व्यवसायी के चेयरमैन विकास बंसल ने की। काॅलेज के निदेशक जितेंद्र कुमार ने समारोह में पहुंचे अतिथिगणों का स्वागत किया। मंच का संचालन प्रो. राकेश सिंगला ने किया। कार्यक्रम में स्वदेश प्रेम, स्वदेशी जीवन शैली, स्वदेशी वस्तुओं के प्रति एक विस्तृत चर्चा हेतू विचार गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। दिल्ली हरियाणा प्रभारी कमलजीत ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य प्रदीप शिविर ने मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डाक्टर प्रतिभा यादव, डाक्टर कल्पना गौतम, संदीप भी थे।
गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता को सम्मानित करते हुए कॉलेज प्रबंधन समिति के जितेंद्र कुमार।