पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन बांटते वक्त 56 हजार रुपये गायब बुजुर्गों को 2 घंटे करना पड़ा इंतजार

पेंशन बांटते वक्त 56 हजार रुपये गायब बुजुर्गों को 2 घंटे करना पड़ा इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाकार्यालय में सोमवार को बुढ़ापा पेंशन वितरण के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में 56 हजार रुपए की राशि गायब हो गई। रुपए गायब होने का पता चलते ही नगरपालिका कर्मियों में खलबली मच गई। घटना के समय करीब 15 से 20 पेंशन धारक मौके पर बैठे हुए थे। पेंशन वितरण कर्मी अपने पास खड़े दो संदिग्ध बच्चों पर शक जाहिर कर रहे हैं। नगरपालिका के आधा दर्जन कर्मियों ने बच्चों की तलाश के लिए शहर में भाग दौड़ भी की लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस को मामले में मौखिक शिकायत देकर अवगत करवाया गया है। हालांकि पेंशन धारक बुजुर्गों को करीब दो घंटे तक पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सफाई दरोगा डेलीवेज कर्मी सोनू ने बुढ़ापा पेंशन वितरण के लिए सोमवार को एक लाख रुपए लेकर कार्य शुरू किया था। इस दौरान करीब 45 हजार रुपए पेंशन राशि बांट दी गई। 56 हजार रुपए काउंटर की दराज में रखे हुए थे। बुजुर्गों को पेंशन देते हुए कुछ अजीब लगा तो काउंटर की दराज देखने पर उपरोक्त राशि गायब मिली। इसके बाद सोनू ने सूचना तुरंत नगरपालिका के मुख्य लिपिक कमल अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह सागू आदि को दी और शक के आधार पर पास खड़े बच्चों की तलाश की गई। घटना के बारे में एसएचओ कुलदीप सिंह को सूचना दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नगरपालिका में बुढ़ापा पेंशन राशि कितनी गायब हुई है इसके बारे में उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है केवल सूचना देकर अवगत करवाया गया है।

पैंशन के लिए इंतजार में बैठी बुजुर्ग महिलाएं।

आज दर्ज करवाएंगे शिकायत : मुख्य लिपिक

नगरपालिकाके मुख्य लिपिक कमल अग्रवाल ने बताया कि नगरपालिका प्रशासक एवं नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह के संज्ञान में मामला लाया गया है। मंगलवार को घटना से संबंधित एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।