पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेबीटी प्रशिक्षु की मौत के मामले में 2 अिभयुक्त और गिरफ्तार

जेबीटी प्रशिक्षु की मौत के मामले में 2 अिभयुक्त और गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | जेबीटीप्रशिक्षु प्रिंस मुंजाल आत्महत्या मामले में रविवार को भूना पुलिस ने 2 आरोपियों को और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कुल 6 आरोपियों से घटना में प्रयोग हुए 3 मोटरसाइकिल, प्रिंस मुंजाल से छीने गए 2 मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड बरामद कर लिए हैं। सोमवार को उपरोक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि 2 दिसंबर को वार्ड नं. 13निवासी बिट्टू मुंजाल के बेटे प्रिंस मुंजाल के मोबाइल फोन से मुख्यारोपी प्रदीप की बहन के फोन पर मिस कॉल चली गई थी। प्रदीप को जब मिस कॉल के जरिए प्रिंस पर शक हुआ और उसने 2 दिसंबर की दोपहर को स्कूल के बाहर उसके साथ मारपीट की। मारपीट कर प्रदीप मौके से फरार हो गया और हमलावर प्रिंस का मोबाइल अपने साथ ले गए। स्कूली बच्चों के सामने हुई पिटाई को लेकर अपमानित महसूस करते हुए प्रिंस ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी थी।