जरूरतमंद परिवारों को बांटी सामग्री
भूना | गांवगोरखपुर में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने बुधवार को एक दर्जन परिवारों को 17 प्रकार की खाद्य कच्ची सामग्री भेंट की। मास्टर लाल चंद इंसां, भगत सिंह इंसां, सुभाष चंद्र, राजेंद्र सिंह, रिछपाल सिंह, ईश्वर सिंह साधसंगत ने बताया कि डेरामुखी राम रहीम सिंह इंसां की प्रेरणा से जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए एक समूह बनाया गया है जो समय-समय पर गरीब अति निर्धन तथा जरूरतमंद लोगों की हर प्रकार की सहायता में आगे रहे हैं। इस मौके पर सरपंच कशमीरी लाल वर्मा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश मेहता, राजपाल शर्मा, कृष्ण कुमार, बलबीर सिंह, राजपाल शर्मा भी थे।