पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेंद्र चमारखेड़ा बने प्रधान

विजेंद्र चमारखेड़ा बने प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | हरियाणाअनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की बैठक गुरु रविदास मंदिर में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान राजपाल बोस्ती ने की और संचालन जिला सचिव रोहताश राखी ने किया। बैठक में भूना ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक जिला कार्यालय सचिव तुलसी राम संगठन सचिव नरेश हसंगा थे। चुनाव में विजेंद्र चमारखेड़ा को खंड ब्लॉक भूना का प्रधान चुना गया। जबकि कृष्ण जांडली को सचिव, मुकेश ग्रोवर को उपप्रधान, दलबीर लांबा को कोषाध्यक्ष, गुरनाम डूल्ट को सलाहकार मनोनीत किया गया है। प्रचार सचिव सुखदेव भूक्कल ने नई खंड कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर रमेश नहला, बालीराम, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, सतपाल महीपाल, सुरजीत धानिया, सुरेंद्र भूक्कल, सतबीर मेहरा, राजेंद्र भूक्कल, गुलाब सिंह, रामनिवास, श्याम लाल, अशोक कुमार, सेवा सिंह धर्मवीर सिंह सहित अन्य लोग भी थे।