पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 9 विद्यार्थियों का राज्य अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र गुड़गांव में चयन

9 विद्यार्थियों का राज्य अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र गुड़गांव में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएमब्राइट फ्यूचर हाई स्कूल गोरखपुर के 9 विद्यार्थियों का राज्य शैक्षणिक अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र परिषद गुडग़ांव ने चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को लगातार प्रतिवर्ष 4 वर्ष तक 6 हजार रुपए छात्रवृति प्रदान होगी। मंगलवार को चयनित विद्यार्थियों का स्कूल प्रिंसीपल कृष्ण गोदारा ने स्मृति चिन्ह देकर उनका हौंसला बढ़ाया।

गोदारा ने बताया कि परिषद गुडग़ांव द्वारा वर्ष 2011-12 में आयोजित परीक्षा एचएसटी- टीएसएस-2 की जिला स्तरीय परीक्षा में गोरखपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया है तथा 6 अन्य विद्यार्थी छात्रवृति श्रेणी में चुने गए हैं। जिले में उपरोक्त परीक्षा में अजय कुमार प्रथम, अमनदीप द्वितीय तथा राजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अमिता, पूजा, नवीन, तनुज, पूनम नरेंद्र को भी छात्रवृति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। विद्यार्थियों की सफलता को लेकर सरपंच कश्मीरी लाल वर्मा, किसान नेता कामरेड़ कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया, पूर्व सरपंच जगदीश जैलदार, बलजीत सिंह यादव, जगविंद्र जैलदार, संदीप यादव, रमेश टांक, सतपाल शर्मा, सुमन देवी, सुरेश कुमार आदि ने कामना की है।

भूना। छात्रवृति के लिए चयनित एमएम ब्राइट फ्यू्चर स्कूल के विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टॉफ प्रिंसीपल कृष्ण गोदारा सुमन देवी आदि।