पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 छात्राओं ने लगाया साधु पर छेड़छाड़ का आरोप

2 छात्राओं ने लगाया साधु पर छेड़छाड़ का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूनामें मंगलवार को ऑटो सवार दो छात्राओं से छेडख़ानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का आरोप 55 वर्षीय एक बुजुर्ग साधु पर लगा है। आरोपी साधु की छेड़खानी से परेशान होकर ऑटो सवार छात्राएं नीचे उतर गईं और चालक की मार्फत पुलिस शिकायत की। चालक जब छात्राओं के कहने पर साधु को थाने ले गया तो रास्ते में वह चलते ऑटो से छलांग लगाकर भागने की कोशिश करने लगा।

बाद में थाने में छात्राओं के समक्ष माफी मांगने के बाद साधु को छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब गांव ढाणी भोजराज रूट पर चलने वाले ऑटो में सवार होकर दो छात्राएं अपने घर को जा रही थी। छात्राओं के अनुसार इसी दौरान एक साधु ऑटो में सवार हो गया। आरोप है कि भूना से निकलते ही साधु ने छात्राओं से छेडख़ानी करना शुरू कर दिया। विरोध करने के बावजूद भी साधु अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो ऑटो रुकवाकर छात्राएं ऑटो से नीचे उतर गईं ऑटो चालक को साधु की शिकायत की।

ऑटो चालक साधु को सीधे थाने ले जाने लगा तो रास्ते में साधु चलते ऑटो से छलांग लगाकर भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर खड़े लोगों ने साधु को दबोच लिया और ऑटो चालक से पूरी बात जानने के बाद पुलिस में सौंप दिया।

भूना पुलिस का कहना है कि छात्राओं से साधु द्वारा छेड़छाड़ करने की मौखिक शिकायत मिली है। बाद में छात्राओं को मौके पर बुलाया गया और उनसे माफी मांगने के बाद पुलिस ने साधु को छोड़ दिया।