माइनर से मिले शव की पहचान, मृतक बरवाला का निकला
भूना| चारदिन पहले गांव चौबारा के पास खजूरी माइनर में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान बरवाला के वार्ड नंबर 17 के नरेश कुमार पुत्र भीम सिंह के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद भूना पुलिस ने मामले की जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या शव को खुर्दबुर्द करने का केस मोचीवाली के सूबेसिंह की शिकायत पर दर्ज किया था। जब यह शव मिला था तो मृतक के हाथ-पांव रस्सी से बंधे होने तथा चोटों के निशान से लगी हुई लाश को बरामद किया था। मृतक युवक की मां राजबाला पर पति के गुजरने के बाद पहाड़ टूट गया था। नरेश कुमार का ननिहाल भूना के गांव ढाणी गोपाल में है। वह लालसिंह गोदारा का दोहता है। राजबाला के इकलौते बेटे की निर्मम हत्या किसने की और क्यों की, इसका राज अभी पुलिस खोल रही है।