नाढोड़ी के आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव आज
भूना | आदर्शविद्या मंदिर स्कूल नाढोड़ी में रविवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं एवं वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन होगा। जिसमें नाढोड़ी के नवनिर्वाचित सरपंच सुमित धारनिया एवं पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार धारनियां बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। स्कूल के प्रबंधक मुकेश कुमार प्रिंसीपल विनोद कुमार ने बताया कि वार्षिक उत्सव में देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद रविन्द्र धारनिया, सुभाष बिश्नोई भूना, रामसिंह एवं सतबीर नंबरदार, बजीर नंबरदार, सुंदर धारनिया, अनीता जाखड़, सुरेश थापन, मांगेराम मोहन लाल धारनिया आदि विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक मुकेश कुमार करेंगे।