अंबेडकर सभा भूना के चुनाव आज
भूना | डाॅ.भीम राव अंबेडकर सभा भूना की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सुबह 10 बजे अंबेडकर भवन एवं छात्रावास भूना में होगा। चुनावी बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी पिछले तीन वर्षों के लेखे-जोखे की रिर्पोट प्रस्तुत करेंगी तथा सभा के आगामी तीन वर्षों के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। सभा के प्रधान डा. जसवंत सिंह महासचिव सीताराम साहिल ने बताया कि अंबेडकर सभा भूना में पिछले दस वर्षों से शैक्षणिक सुधार के लिए सामाजिक कार्य कर रही है।