पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूना ब्लॉक के 485 खिलाड़ियों ने लिया स्पीड के ट्रायल में भाग

भूना ब्लॉक के 485 खिलाड़ियों ने लिया स्पीड के ट्रायल में भाग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | शहीद-ए-आजमभगत सिंह खेल स्टेडियम गोरखपुर में बुधवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय स्पीड के दूसरे चरण के ट्रायल शुरू हुए। इसमें भूना खंड के कुल 485 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उनमें से 226 लड़कियों और 259 लड़के शामिल थे। जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक की देखरेख में सिरसा के 18 कोच के नेतृत्व की टीम ने ट्रायल लिए गए। पीटीआई बीर सिंह बैजलपुर बंसी लाल ने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाली 226 लड़कियों में 74 लड़कियां अनुसूचित जाति, 34 पिछड़ा वर्ग से और 118 सामान्य वर्ग से संंबंधित थीं जबकि 259 लड़कों में से 84 लड़के पिछड़ा वर्ग से, 51 अनुसूचित जाति और 124 सामान्य वर्ग से थे। ट्रायल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।