पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम नाम के सिमरन से ही मिलती मुक्ति: करुणागिरी

राम नाम के सिमरन से ही मिलती मुक्ति: करुणागिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमद्भगवतकथा सुनने और ज्ञान प्राप्त करने से आत्मिक शांति मिलती है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को श्रीमद्भगवत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए। यह बात बाबा राणाधीर मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को साध्वी करुणागिरी ने प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कलयुग में धर्म का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक होना चाहिए क्योंकि ऐसा होने से कालरूपी दानव अपना प्रभाव मानव जाति पर नहीं छोड़ सकता। जिस घर में गाय का पालन पोषण होता है वह घर पूर्ण रूप से पवित्र होता है। गाय में 36 करोड़ देवी देवताओं का वास है। इसलिए उसे मां का दर्जा भी दिया गया है।

राम नाम की महिमा का गुणगान करते हुए साध्वी ने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से राम नाम का सिमरन करता है वह हमेशा खुशियों की बहार लूटता हैे। इसलिए नियमानुसार राम नाम का सिमरन करना चाहिए। जब भी वक्त मिले तभी राम नाम का जाप कर लेना चाहिए। इस अवसर पर समिति के प्रधान ओमप्रकाश धारनिया, अनिल सोनी, पूर्व सरपंच ज्ञान चंद परूथी, किशन चंद मेहता, रामगोपाल गिरधर, नंद लाल कंबोज, राजू गिरधर, संजय, पम्मा आिद थे।