पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज कंपटीशन में कल्पना चावला सदन टीम रही प्रथम

क्विज कंपटीशन में कल्पना चावला सदन टीम रही प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्रोणाचार्य शिक्षण संस्थान में बुधवार को क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डाॅ. जितेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता सात राउंड में हुई जिसमें शिक्षा, संस्कृति, खेल, धर्म, इतिहास, करंट अफेयर्स और विजुअल क्लिपिंग राउंड से संबंधित सवाल-जवाब हुए। प्रतियोगिता में कल्पना चावला सदन की टीम ने अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके प्रथम स्थान हासिल किया।

कल्पना चावला सदन के विद्यार्थी एमएड के सतीश कविता और सीपीएड के पुरुषोत्तम ने प्रथम अवार्ड प्राप्त किया। जबकि रविंद्रनाथ टैगोर सदन से एमएड छात्र सुरेंद्र और कशमीरी लाल डीएड की छात्रा पूनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और स्वामी विवेकानंद सदन से एमएड छात्रा कविता बीएड छात्रा कांता के अलावा डीएड छात्रा सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर काॅलेज के चेयरमैन विकास बंसल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनका मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। बाद में उनको प्रशस्तिपत्र स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. प्रतिभा यादव के अलावा डाॅ. कल्पना गौतम, डॉ. प्रवेश सूद, विरेंद्र शर्मा, संदीप पाल, प्रदीप गौतम, मनजीत जाखड, संजीव कुमार, स्नेहलता, इंद्रपाल, राकेश सिंगला, सत्यवान मंजू भी मौजूद थे।