पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले दरबार में एडीसी ने सुनीं 86 समस्याएं

खुले दरबार में एडीसी ने सुनीं 86 समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन की ओर से गांव चंद्रावल जांडली में गुरुवार को खुला दरबार लगाया गया। दरबार में डीसी एनके सोलंकी ने समस्याएं सुननी थीं लेकिन वे किसी कारणवश से नहीं सके। उनकी जगह पर एडीसी राजेश जोगपाल ने दोनों गांवों में कुल 86 समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। दरबार में दोनों गांवों के माइनरों को पक्का करने की मांग ग्रामीणों की ओर से प्रमुखता से उठाई गई।

खुले दरबार में गांव चंद्रावल के बलवंत सिंह अन्य ग्रामीणों ने चंद्रावल माइनर रजवाहे की टेल संख्या 59900 के खाल को 7 एकड़ तक की लंबाई तक पक्का करवाने की मांग की। इसी प्रकार अन्य ग्रामीणों ने मोगा संख्या 14786 जांडली सब माइनर के अधूरे पड़े खाल को पक्का करवाने की मांग उठाई। इस पर सुनवाई करते हुए एडीसी जोग पाल ने सिंचाई विभाग के एसडीईओ को इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। चंद्रावल के महासिंह अन्य ग्रामीणों ने फिरनी के पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने और गांव से अवैध निर्माण हटवाने की मांग रखी। इस पर एडीसी ने बीडीपीओ को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने को कहा। ग्रामीण प्रह्लाद सिंह अन्य ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में लगे बिजली के खंभे हटवाने तथा बिजली के ढीले तार बदलवाने की मांग की। इसी प्रकार महासिंह अन्य ग्रामीणों ने ढाणियों के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगवाने को कहा। इस पर एडीसी राजेश जोग पाल ने बिजली विभाग के एसडीओ को इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए। खुले दरबार में सिविल सर्जन डॉ. एसबी कंबोज, नायब तहसीलदार सोमनाथ, डीएसपी विजय सिंह जाखड़, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक कांशीराम, बीडीपीओ एमएस लाखा, बीईओ दयानंद सिहाग, सहकारी बैंक के महाप्रबंधक नरसी गोदारा, समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्तरा, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद चावला, सरपंच महासिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, नंबरदार जयवीर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

भूना। खुले दरबार में लोगों की शिकायतें सुनते हुए एडीसी राजेश जोगपाल।