कीमती मोबाइल वापस कर बच्चे ने ली शाबाशी
भूना | दसवर्षीय बालक रवीश मेहता को एक कीमती मोबाइल मिला। लेकिन उसने उस मोबाइल को उसी व्यक्ति के पास पहुंचा दिया जिसका वह था। इस तरह से उस बालक ने ईमानदार होने का परिचय भी दे दिया। बालक रवीश मेहता ने बताया कि वह बालवीर नाटक देखता है। उसी नाटक की प्रेरणा से प्रभावित होकर उसने जो कीमती मोबाइल उसे कहीं मिला था उसी से फोन नंबर डायल करते हुए उस मोबाइल के मालिक को तलाश लिया और फिर उसका मोबाइल उसे वापस कर दिया। पांचवीं कक्षा के छात्र रवीश को उसकी ईमानदारी का तोहफा देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल सुरेंद्र हंस संजय गिरधर ने उसे स्मृति चिह्न देकर और शाबासी देकर सम्मानित भी किया।