पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक चालक से 60 हजार जरूरी कागजात छीने

ट्रक चालक से 60 हजार जरूरी कागजात छीने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | गांवढाणी गोपाल में चौक के निकट तीन अज्ञात युवकों द्वारा एक ट्रक चालक से 60 हजार रुपए की नकदी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड अन्य कागजात लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत में ढाणी भोजराम निवासी चढ़त सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर सायं वह लुधियाना से इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान लोड करके तोशाम के लिए निकला था। रात्रि करीब 9 बजे जैसे ही वह भूना के निकट पहुंचा तो ढाणी भोजराज की ओर ट्रक को मोड़ते हुए ढाणी गोपाल चौक पर तीन अज्ञात युवक उसके ट्रक में चढ़ गए। युवकों को जब चढ़त सिंह ने टोका तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी तथा ट्रक से 60 हजार रुपये की नकदी तथा जरूरी कागजात, एटीएम तथा पैन कार्ड छीन ले गए।

न्यूज़ इनबॉक्स