- Hindi News
- रिश्वत के आरोपित को सफाई कर्मियों ने निर्दोष बताया
रिश्वत के आरोपित को सफाई कर्मियों ने निर्दोष बताया
नगरपालिका के गेट पर झाडू छोड़ हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी।
भास्कर न्यूज | भूना
नगरपालिकाके प्रशासक एवं नायब तहसीलदार जमित राय गोयल को सनियाना की युवती ने साजिश के तहत फंसाया है। इसलिए मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। यह बात नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने एक दिवसीय झाडू छोड़ हड़ताल के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों की मांग थी। कि नगरपालिका प्रशासक को विजिलेंस टीम ने एक साजिश के तहत रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में रोष मार्च निकाला तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर संदीप कुमार, सफाई कर्मचारी यूनियन की प्रधान बिमला देवी, कृष्ण कुमार, सोनू वर्मा, बीरमती, कृष्णा देवी, अंगूरी, संतोष, बिरमा, सुमन देवी आदि मौजूद थे।