- Hindi News
- महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में जागरूक किया
महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में जागरूक किया
भूना | महिलाकल्याण एवं विकास समिति भूना के तत्वावधान में क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं रोजगार के लिए प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा। समिति की प्रधान डाॅ. सविता चौधरी ने बताया कि शिक्षित होते हुए भी कई महिलाएं बेरोजगार हैं। जिसके कारण उनकी घरेलू आर्थिक परिस्थितियां भी कमजोर हैं। इसलिए महिला कल्याण एवं विकास समिति ने क्षेत्र की 18 से 40 आयु वर्ग की महिलाओं को अल्प अवधि रोजगारमुख एवं स्वावलंबी प्रशिक्षण कोर्स देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए उनके हौंसले बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कैंप में सिलाई, कढ़ाई, कुकिंग, मेहंदी, रंगोली, कम्प्यूटर इंटरनेट, ई-मेल टाइपिंग, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, योगा थैरेपी, आशा सहायिका, आंगनबाड़ी प्रबंधन जैसे कोर्स मात्र तीन माह की अवधि में ही देकर महिलाओं को योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कई वर्षों से सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस मौके पर बलजीत कौर, कमलेश देवी, साक्षी, रेखा देवी, रेणु, अनिता देवी, सरला रानी, लक्ष्मी देवी आदि भी मौजूद थी।