रैली निकाल िकया बेटी बचाने का आह्वान
भूना | गुरूद्रोणाचार्य बहुतकनीकी संस्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सोमवार को 7 दिवसीय कैंप का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन विकास बंसल ने किया। अध्यक्षता डायरेक्टर डाॅ. जितेंद्र कुमार ने की। बंसल ने कहा कि राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है तथा राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को राष्ट्र भावना से जोड़ती है। इसलिए विद्यार्थियों में ऐसे कैंपों से सामाजिकता एवं राष्ट्रीयता की भावना पनपती है। एनएसएस सेवकों को बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओं अभियान की रैली निकाली। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी प्रदीप सिंवर, रणजीत सिंह, मीना कुमारी, मंजू रानी, सीमा देवी, अक्षय कुमार, जयप्रकाश शर्मा, नाग्रेंद कुमार, नितिश कुमार, राजु, पुनीत कुमार, केसर अल्ली, हेमंत कुमार, मनोज कुमार, ललित चावला, अशोक कुमार, संदीप सुथार, गणेश कुमार विजय कुमार आदि भी मौजूद थे।