पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां ही देती है अच्छे संस्कार: करूणा

मां ही देती है अच्छे संस्कार: करूणा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरित्रवानव्यक्ति ही बुलंदियां छू सकता है। इसलिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर भी बच्चों को बल देना चाहिए। यह बात बाबा राणाधीर सेवा समिति के तत्वावधान में 7 दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के पहले दिन महामण्डलेश्वर बालयोगनी संत शिरोमणि साध्वी करूणागिरी ने कही। उन्होंने प्रथम दिन सत्ती चरित्र एवं शिव विवाह की कथा का बख्यान किया।

कथा से पहले युवतियों एवं लड़कियों ने कलश यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि बच्चे में मां ही अच्छे संस्कार पैदा कर सकती है। क्योंकि शुरूआती ज्ञान मां की शिक्षा से ही मिलता है। इसलिए संस्कार वान बच्चा बनाने में महिलाओं का विशेषकर योगदान होता है। साध्वी ने कहा कि पार्वती ने शिव भोले के साथ शादी रचाकर सृष्टि में भेदभाव नीति को मिटाने का लोगों को बार-बार संदेश दिया गया था। क्योंकि पूर्व में छूआ-छूत जातिगत पक्षपाती नीति होती थी।

जिसको लेकर शिव पार्वती ने विवाह रचाकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का अथक प्रयास किया था। इस अवसर पर बाबाा राणाधीर सेवा समिति के प्रधान ओमप्रकाश धारनियां, सदस्य अनिल सोनी, प्रो. विरेंद्र शर्मा, मास्टर मंगल सैन, अमित लीखा, राकेश मदान, नंद लाल कंबोज, रमेश कंबोज, आलोक बंसल, महेन्द्र कंबोज, बेद प्रकाश ढींगड़ा, बलजीत सोनी, अशोक एलावादी, राजु गिरधर, दिनेश जैन, चांदी राम कड़वासरा, तेलूराम जांगड़ा, सुमित बंसल, श्याम लाल कंबोज, सुरेश कंबोज आदि भी मौजूद थे।

बाबा राणाधीर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं।