सिद्धमुख माइनर में दूसरे दिन भी मिला शव
भूना | गगांवगोरखपुर में स्थित सिद्धमुख माइनर में दूसरे दिन भी एक शव बरामद हुआ है। शव एक अधेड़ व्यक्ति का है और वह काफी गली-सड़ी हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही भूना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त होनेे के कारण पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार सुबह गांव गोरखपुर के चौकीदार ने सिद्धमुख नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। चौकीदार ने मामले की सूचना तुरंत भूना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बीट इंचार्ज सतीश कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। शव करीब 7-8 दिन पुराना मालूम पड़ रहा था, जिसकी चमड़ी बुरी तरह से गल चुकी थी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार दोपहर को भी गांव ढाणी गोपाल के निकट भी इसी सिद्धमुख माइनर में एक अधेड़ महिला का शव मिला था।