पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खो खो में पहले स्थान पर रही धौलू की टीम

खो खो में पहले स्थान पर रही धौलू की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलू में प्राथमिक स्कूलों की क्लस्टर स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिगोह, घोटडू, धौलू, नाढोड़ी के प्राथमिक स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य राजकुमार क्लस्टर प्रभारी सुमन बाला ने संयुक्त रूप से किया। खेल प्रभारी मास्टर सुखदेव भुक्कल ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर विजेता टीमें 26 सितंबर को खंड स्तरीय खेलों में हिस्सा लेंगी।

क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में लड़के लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय धौलू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दोनों ही वर्गों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाढोड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में धौलू प्रथम नाढोड़ी द्वितीय रहा। लड़कों की लंबी कूद प्रतियोगिता में रामकुमार धौलू प्रथम, होशियार सिंह धौलू द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कियों की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रियंका धौलू प्रथम कविता दिगोह द्वितीय स्थान पर रही।

लड़कों की सौ मीटर दौड़ में गुरूचरण दिगोह प्रथम होशियार सिंह धौलू द्वितीय रहा। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में प्रियंका धौलू प्रथम कविता दिगोह दूसरे स्थान पर रही। वहीं दौ सौ मीटर दौड़ दौड़ में एकता धौलू प्रथम प्रियंका धौलू द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों की दौ सौ चार सौ मीटर दौड़ में अमृतपाल दिगोह प्रथम होशियार सिंह धौलू द्वितीय स्थान पर रहे।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में धौलू स्कूल प्रथम घोटडू स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर मास्टर राजेश घोटडू, मा. करतार सिंह, महेंद्र डेलू, राजेश दिगोह, विरेंद्र यादव, कश्मीरी लाल, पाला राम, कैलाश चंद्र, जिया लाल बंसल, पवन कुमार, सतबीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, कमला बाई भगत सिंह भी मौजूद थे।