पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल टावर हाउस में लगी आग

मोबाइल टावर हाउस में लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | गांवखासा पठाना में एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर में आग लगने से हजारों रुपए का समान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आगजनी पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया लेकिन आग अधिक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई जब तक हजारों रुपये का समान आग की भेंट चढ़ चुका था। उकलाना रोड़ पर खासा पठाना बस स्टैंड के निकट स्थित एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर हाउस के एक कमरे में शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देखकर आसपास दर्जनों दुकानदार एकत्रित हो गए। लोगों ने हाल में जाकर देखा तो बैटरियों में आग लगी हुई थी। दुकानदारों ने बाल्टियों में पानी के द्वारा मिट्टी की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किंतु सफल नहीं हो सके। उधर घटना की सूचना दमकल विभाग भूना को दे दी गई। आगजनी के बाद गांव में एयरटेल नेटवर्क प्रभावित हो गया है। समाचार लिखे जाने तक कंपनी के कनिष्ठ अभियंता तकनीकी खराबी को दुरूस्त कर सेवाएं बहाल करने के प्रयास में जुटे थे।