पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम ने किया ताड़का और अन्य असुरों का संहार

राम ने किया ताड़का और अन्य असुरों का संहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | रामाकृष्णा कला मंच की ओर से मंचित की जा रही रामलीला के तहत बुधवार रात्रि को राम जन्म और ताड़का राक्षसी सहित अनेक असुरों का विनाश करने के दृश्य मंचित किए गए। रामलीला मंचन के दौरान दर्शाया गया कि औलाद प्राप्ति की इच्छा ने राजा दशरथ को व्याकुल कर दिया था। लेकिन भगवान विष्णु ने उनकी तपस्या से खुश होकर पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया तो राजा की तीनों रानियों ने चार पुत्रों को जन्म दिया। कौशल्या ने राम, कैकेयी ने भरत, और सुमित्रा ने शत्रुघ्न लक्ष्मण को जन्म देकर राजा दशरथ की झोली खुशियों से भर दी।